डिनर टेबल पर मीठे में सर्व डिलीशियस सेब का हलवा, खाकर हर कोई कहेगा वाह!

सेब एक ऐसा फल है जोकि पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे गुणों से भरपूर होता है. इसलिए डॉक्टर्स एक सेब रोजाना खाने की सलाह देते हैें. सेब को लोग सलाद, जूस या शेक के तौर पर बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने एप्पल हलवे का स्वाद चखा है?

अगर नहीं तो आज हम आपके लिए एप्पल हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. एप्पल हलवा स्वाद में डिलीशियस लगता है साथ ही इसको बनाना भी काफी सिंपल होता है. इसको आप डेजर्ट में बनाकर घर वालों को खुश कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं एप्पल हलवा बनाने की रेसिपी…..

एप्पल हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री- 

2 बचे हुए सेब
2 चम्मच चीनी
1/2 कप दूध
2 चम्मच घी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
2 चम्मच ड्राई फ्रूट्स
1 गाजर

एप्पल हलवा कैसे बनाएं? 

एप्पल हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले सेब और गाजर को अच्छे से साफ कर लें.
इसके बाद आप इन दोनों को ही अलग-अलग कद्दूकस करके रख लें.
फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
इसके बाद आप इसमें कद्दूकस सेब डालें और करीब 10 मिनट तक अच्छे से पका लें.
फिर आप इसमें कद्दूकस गाजर और दूध डालकर मिला लें.
इसके बाद आप इसको घी छोड़ने तक अच्छी तरह से पका लें.
फिर आप इसमें चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें.
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर करीब 5 मिनट तक पकाएं.
फिर आप गैस को बंद कर दें और हलवे को ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
अब आपका टेस्टी एप्पल हलवा बनकर तैयार हो चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×