पटकापुर स्वच्छता समिति द्वारा किया गया झंडा रोहण

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर पटकापुर स्वच्छता समिति द्वारा झंडा फहराया गया। आमोद त्रिपाठी द्वारा झंडा फहराने का कार्य किया गया। इसके बाद समिति के संरक्षक के द्वारा क्षेत्र के नागरिक व बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की जानकारी दी गई।

समिति अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना ने समिति को आगे बढ़ाने के लिए क्या-क्या कार्य आगे करने हैं के बारे में जानकारियां दी। समिति संरक्षक सतीश बाजपेई, कमल बाजपेई, राजवर्धन मिश्रा, रमेश चंद्र बाजपेई, विनोद त्रिपाठी एवं समिति अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना, उपाध्यक्ष सूर्य नारायण बाजपेई, महामंत्री दीपक निगम, मंत्री गीता पांडे, मनीष अस्थाना और अनेक सदस्यगण मोहल्ले के निवासियों ने इस उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाया।

अंजनी भक्त मंडल की कर्ताधर्ता उत्सव का संचालन कर रहे विक्रम अवस्थी ने भी बच्चों को 15 अगस्त के विषय में बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां दी। सतीश चंद्र शर्मा, राजकुमार सिंह, मनोज उपाध्याय भी शामिल हुए। बालाजी भक्त मंडल के अनुभव पांडे ने भी अपने विचार प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×