भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘बलमुआ चल गईले परदेस’ जारी

ओशिवारा, मुम्बई स्थित व्यंजन बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दर्जनों कलाकार तकनीशियनों की उपस्थिति में चंद्रवंशी एंटरटेनमेंट की नवीनतम भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘बलमुआ चल गईले परदेस’ जारी किया गया। वेस्टर्न और क्लासिकल म्यूजिक के फ्यूजन वाला यह गीत भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी और सुमित सिंह चंद्रवंशी पर फिल्माया गया है। इस गाने में विरह की तड़प के साथ साथ रैप का तड़का भी देखने को मिल रहा है यह अपनेआप में एक बेहद अनूठा प्रयोग है जो भोजपुरी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में अवश्य ही कामयाब होगा। गीत को प्रियंका सिंह और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने आवाज दी है। गीतकार सुमित और संगीतकार आर्यन पॉटर हैं।
इस म्यूजिक वीडियो के वीडियोग्राफर एवं एडिटर रोहित सिंह हैं। इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता अमित सिंह चंद्रवंशी हैं। म्यूजिक वीडियो ‘बलमुआ चल गइले परदेश…’ चंद्रवंशी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में निर्देशक ब्रजभूषण, एम आई राज, विष्णु शंकर वेलू, सुनील लालवानी, क़मर हाजीपुरी, आनंद सिंह, मुकेश पाण्डेय, नीरज यादव, दिनेश यादव राज प्रेमी, सुनील पाल, आशुतोष खरे, अंबरीश सिंह, संजना सिल्क, राधा सिंह, राकेश देवगन, अजीत चौबे, रौशन सिंह, प्रियंका सिंह ,विनोद गुप्ता, मुरली लालवानी, संजय भूषण पटियाला, सुनील मांझी, शाहिद शम्स, अभय झा, भगवान पांडेय व मदन सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कई बार यह गाना देखा सुना। ‘बलमुआ चल गईले परदेस’ की जोड़ी पर एक और गाना फिल्माया गया है जिसके बोल हैं ‘हम त लजा गईनी…’। यह गीत भी बेहद कर्णप्रिय और खूबसूरत है। रानी चटर्जी और सुमित सिंह चंद्रवंशी की जोड़ी दोनों गानों में परफेक्ट लगती है। यह गीत सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज के स्वर में है। यह गीत भी शीघ्र लॉन्च किया जायेगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी | अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासी पारा हाई, ओपी राजभर बोले- ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण, कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं ... INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय |      'राहुल-केजरीवाल समेत विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' वाला आरोप बेबुनियाद, ये देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं...', विरोध-प्रदर्शन पर बोली BJP | दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस ............ CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
Advertisement ×