मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत पनकी से

कानपुर, गोविंद नगर विधानसभा विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत पनकी से की गई। जिसमें कलश को लेकर घर-घर जाकर महिलाओं से एक चुटकी चावल लेकर उनके नमन को समेट कर, जिले के माध्यम से दिल्ली भेजने का अभियान विधिवत्त प्रारंभ किया।
विधायक  ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर से मिट्टी व एक चुटकी चावल एकत्र कर रहे हैं। इस अभियान में हर एक कार्यकर्ता जोरदारी से अपना सहयोग दे रहा है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वह प्रयत्न कर रहा है जिससे भारी से भारी मात्रा में मिट्टी या चावल को, कलशो में एकत्र कर दिल्ली ले जायी जाये।उक्त कार्यक्रम में,महिलाओं और बच्चों ने घरों से निकल-निकल कर एवं अपने दरवाजे पर भी बुला-बुलाकर,स्वयं उत्साह के साथ, खुशी मन से, राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ, शहीदों को नमन समर्पण किया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद आरती त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे, दीपक सिंह, ललित उपाध्याय, अश्वनी कुमार विजय पटेल, सुरेंद्र आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, आशा देवी,अश्मिता निगम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त 'सत्तू और पानी'  | UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द | West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा | AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन
Advertisement ×