राहुल गांधी पर पूनम महाजन का वार, बोली- वह राहुल गांधी नहीं बल्कि ‘राहुल गंदगी’ हैं

राहुल गांधी को लेकर वार पलटवार की राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। मानहानि मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनके लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके बाद कांग्रेस सहित विपक्षी दल जबरदस्त तरीके से भाजपा पर केंद्र सरकार पर हमलावर है। भाजपा यह दावा कर रही है कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया था। इसी को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगने पर सवाल पूछा गया था। इस दौरान राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि वह सावरकर नहीं, राहुल गांधी है और गांधी कभी माफी नहीं मांगते हैं। उसके बाद से भाजपा जबरदस्त तरीके से राहुल गांधी पर हमलावर हो गई हैं।

भाजपा राहुल गांधी पर वीर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगा रही है। इन सब के बीच भाजपा के सांसद पूनम महाजन का एक बयान सामने आया है। पूनम महाजन ने कहा कि सावरकर के बारे में राहुल गांधी ने कहा था कि वह सावरकर नहीं है। मैं इसके लिए राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि वह सावरकर हो भी नहीं सकते। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि वह गांधी भी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि सावरकर हो या कोई और हो, जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में लड़ा है, उनका हम सम्मान करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अराजकता की गंदगी फैला रहे हैं। वह राहुल गांधी नहीं बल्कि राहुल गंदगी है और इस देश को गंदगी की ओर ले जा रहे हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। उन्होंने कहा कि सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है? केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सावरकर कभी नहीं हो सकते। सावरकर जी कभी 6 महीने विदेश घुमने नहीं जाते थे। हर सत्र के बाद उन्हें छुट्टी नहीं चाहिए होती थी, वे आज़ादी के लिए समर्पित थे। वीर सावरकर का तो अपना किया ही लेकिन नेहरू जी और इंदिरा गांधी का ही सम्मान बचा लेते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×