
उत्तर मध्य रेलवे के सभी विभागो मे तिरंगा वितरण होना है परन्तु कुछ विभागो को तिरंगा मिला नही जिनको मिला उनमे तिरंगा का जो मापदंड है उसके हिसाब से नही है, टेङा-मेङा कटा है, अशोक लाट तिरछी बनी है आदि।
संघ के स.महामंत्री श्री रूपम पाण्डेय द्वारा महाप्रबंधक कार्मिक को ज्ञापन भेजा गया तथा साथ-साथ उत्तर मध्य रेलवे के सभी विभागाध्यक्षो को भी ज्ञापन भेजा गया। इस पर त्वरित कार्रवाई के लिये उप.मुख्य कार्मिक अधिकारी से वार्ता की गई उनके द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि खराब झंडे को बदल दिया जायेगा।
संघ का कहना है कि कर्मचारीगण को देखकर देना चाहिए था तथा यही वितरण 1-2 दिन पहले होना चाहिए था परंतु कल स्वतंत्रा दिवस है और अभी तक वितरण हो नही पाया है और जहा हुआ है वहा खराब दिया गया है।
