शादी का बाद अचानक कैसे बढ़ जाता है लड़कियों का वजन? ये हैं 6 बड़ी वजहें

शादी किसी की जिंदगी का एक अहम पड़ाव होगा है, खासकर लड़कियां नए रिश्ते में शामिल होने से पहले काफी तैयारियां करती हैं, इसमे वजन कम करना भी शामिल हैं. कई महिलाओं की चाहत होती है कि वो अपने मैरिज डे पर स्लिम दिखे. लेकिन आपने गौर किया होगा कि शादी के बाद लड़कियों का वजन अचानक बढ़ने लगता है. कई लड़कियों में मोटापा पहले ही महीने मे नजर आने लगता है. क्या किसी ने सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण हैं.

शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ता है?

1. ऐसा अक्सर होता है कि लड़कियां शादी से पहले तो डाइट और एक्सरसाइज को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं, ताकि उन्हें परफेक्ट पार्टनर मिल सके, लेकिन मैरेज के तुरंत बाद या तो अपनी डाइट रूटीन को फॉलो नहीं कर पातीं, या इसे लेकर लापरवाह या रिलैक्स हो जाती हैं. अगर आपने एक बार हेल्दी प्रैक्टिस छोड़ दी तो उसका असर शरीर में साफ नजर आने लगता है.

2. शादी के बाद अक्सर लड़कियां घर के काम में ज्यादा बिजी हो जाती हैं, या फिर सभी रिश्तेदारों को अटेंड करने या टाइम देने की वजह से वो एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटीज पर ध्यान नहीं दे पातीं, जिसके कारण पेट और कमर के पास चर्बी जमने लगती है.

4. शादी के बाद अगर लड़कियों की ऑफिस लाइफ भी जारी रहे तो डबल जिम्मेदारियों की वजह से तनाव बढ़ता है. कई रिसर्च में ये साबित हो चुका है कि टेंशन के कारण वजन में इजाफा हो सकता है.

5. शादी के तुरंत बाद परिवार का ख्याल रखने की वजह से महिलाएं काफी बिजी हो जाती हैं, जिसकी वजह से वो रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं ले पातीं. कम सोने की वजह से भी वजन तेजी से बढ़ सकता है.

6. शादी के बाद महिलाएं अपने पति के साथ कई बार फिजिकल रिलेशन बनाती है, जिसके कारण उनके अंदर कई तरह के हार्मोनल चेंजेज आते हैं. ये भी वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं.

यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. BPS NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×