34 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

कानपुर नगर, रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अवैध मदिरा के परिवहन अभियान तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु लागतार कानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआपी पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है, जिसके तहत प्लेटफार्म नम्बर 9 पर एक युवक 34 बोतल विदेशी शराब सहित दबोच लिया गया, जिसके बादमें जीआरपी थाने लेजाकर पूंछतांछ की गयी।
रेल में बढते अपराध व चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा लगातार टीम गठित कर प्लेटफार्मो और रेलों का निरीक्षण किया जा रहा है, इसी के अंतर्गत प्लेटफार्म नं0 9 पर बनी इलेक्ट्रानिक सीढिंयो के पास एक संदिग्ध युवक को जीआरपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर पकडे गये युवक के पास से 34 बोतल विदेशी शराब, जानी वॉकर, रेड लेबल मेड इन र्स्काट लैण्ड की बरामद की गयी। पूंछतांछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका नाम सत्यम सौरभ पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नं0 8, चिउटहा, अहिरौलिया थाना राजगढवा, जिला पूर्वी चम्पारण व हाल का पता रक्सौल थाना, जिला मोतीहारी बिहार है। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि अभियुक्त बिहार का रहने वाला 26 वर्षीय सत्यम सौरभ है, जिसे 34 विदेशी शराब की बोतलों के साथ पकडा गया है। अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 36/2023 धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×