5 में से 5 गए तो कितने बचे? टीचर के सवाल पर बच्चे ने महफिल लूट ली..आपको भी सुनना चाहिए जवाब!

स्कूल से छोटे बच्चों के वीडियो कई बार सामने आते रहते हैं. इनमें बच्चों का कॉन्फिडेंस देखते ही बनता है. टीचर से सवाल-जवाब के दौरान उनकी हाजिर जवाबी लोगों को काफी पसंद आती है. इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे ने टीचर के इस सवाल का जवाब दिया कि 5 में से 5 चले गए तो आखिर कितना बचेगा. सवाल के जवाब में बच्चे ने जो जवाब दिया उसने महफिल लूट ली.

दरअसल, यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि एक बच्चा टीचर की तरफ देख रहा है. टीचर उसे पहले पूछता है 5 में से 5 गए तो कितना बचेगा. उसके बाद बच्चा कहता है कि उसे इसका जवाब नहीं पता है. फिर टीचर इस सवाल को मॉडिफाई करता है और पूछता है कि तुम्हारे पास अगर पांच भटूरे हैं और पांचों हमने ले लिया है तो तुम्हारे पास क्या बचेगा.

इसके बाद बच्चा तपाक से कह देता है कि मेरे पास छोला बचेगा. इतना कहकर वह खुद भी हंसने लगता है और उसका जवाब सुनकर क्लास में मौजूद बच्चे हंसने लगते हैं, साथ ही तालियां पीटने लगते हैं. इतना ही नहीं यह जवाब सुनकर टीचर भी अपना सिर पीट लेता है लेकिन बच्चे का अंदाज और बच्चे की क्यूटनेस देखकर उस पर नाराजगी नहीं आ रही है, बल्कि हंसी आ रही है.

फिलहाल यह वीडियो कब का है और कहां का है, इस बात की तो पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन यह जमकर वायरल हो रहा है. इसी कड़ी में लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर भी इस वीडियो पर शुरू हो गया है. कुछ लोगों का यह मानना है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसे जानबूझकर बनाया गया है. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि चाहे जैसा हो, लेकिन यह बहुत ही क्यूट वीडियो है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×