पहले फेंका था गोबर, अब शराब की दुकान के सामने इस पूर्व CM ने किया कुछ ऐसा; फौरन गिरा शटर

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के ओरछा कस्बे में एक शराब की दुकान के सामने गायों को बांधकर उन्हें घास खिलायी और लोगों से शराब त्याग कर गाय का दूध पीने का आह्वान किया. बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में शराब की खपत के खिलाफ अभियान की अगुवाई कर रही पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने कहा कि सरकार क़ो लोगों की शराब पीने की लत का फायदा नहीं उठाना चाहिए, यह सरकार का धर्म नहीं है.

शराब के बजाय दूध पीना चाहिए

निवाड़ी जिले के ओरछा में शराब की दुकान के सामने गायों को बांधने के बाद भारती ने वहां मौजूद चंद लोगों से कहा कि उन्हें शराब के बजाय दूध पीना चाहिए. उन्होंने वहां गाय को चारा खिलाते हुए फोटो खिंचवाई और बाद में वहां से चली गयीं.

ठेके पर फेंका था गाय का गोबर

बीजेपी नेता ने पिछले साल जून में इसी शराब की दुकान पर गाय का गोबर फेंका था. वहीं मार्च 2022 में उन्होंने भोपाल में एक शराब की दुकान पर पत्थर भी फेंका था. ऐसे में ओरछा में शराब की दुकान के एक सेल्समैन ने वर्ष 2022 की घटना की पुनरावृत्ति के डर से भारती के यहां आने के बाद दुकान के शटर गिरा दिए.

मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के लिए जोर

बीजेपी नेता ने पहले मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के लिए जोर दिया था. हालांकि, पिछले कुछ महीनों से वह शराब की बिक्री का उचित नियमन करने की मांग कर रही हैं. मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं.

सेल्समैन रामपाल ने कहा, ‘पिछली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ओरछा स्थित इस शराब की दुकान पर गाय का गोबर फेंका था. इसलिए इस बार मैंने दुकान का शटर गिरा दिया.’ रामलाल ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान को एक बहादुर नेता बताते हुए उन्होंने (उमा भारती) ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि चौहान ने माना था कि मौजूदा शराब नीति में कुछ खामियां हैं, लेकिन अगली शराब नीति वह बाबा रामदेव के साथ मिल कर बनाएंगें.

मध्य प्रदेश में जल्द नई शराब नीति

प्रदेश की राजधानी भोपाल में चौहान ने भारती के बयानों और उनकी शराब विरोधी अभियान के बारे में संवाददाताओं के सवालों को टाल दिया.मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही नई शराब नीति लाने वाली है. मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी को जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कहा था कि नई आबकारी नीति शराब को हतोत्साहित करेगी. इससे प्रदेश में शराब का दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×