2024 में PM मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य ने की ये बड़ी भविष्यवाणी

रामचरितमानस की एक चौपाई पर विवाद के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने ये भी बताया कि मोदी सरकार में उनको कौन-कौन से बड़े काम करवाने हैं. इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को भी खुली चुनौती दी. रामभद्राचार्य ने कहा कि वे दोनों मेरे सामने आएं, रामचरितमानस की जिस भी चौपाई पर उनको आपत्ति है, मैं समाधान करूंगा. जान लें कि रामभद्राचार्य के बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी!

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था?

बता दें कि रामचरितमानस विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की एक चौपाई पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने चौपाई पर बैन लगाने की मांग की थी. स्वामी प्रसाद के इस बयान के खिलाफ कई शहरों में लोगों ने विरोध किया. फिर स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में कुछ लोगों ने लखनऊ में रामचरितमानस के कथित आपत्तिजनक चौपाई वाले पेज की फोटोकॉपी जलाई गई. इस मामले में पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है.

कौन हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य?

गौरतलब है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य एक कथावाचक हैं. हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम भोजपाल रखने की मांग राज्य की शिवराज सरकार से की थी. उन्होंने कहा था कि जब तक भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल नहीं किया जाता, वो वहां कथा करने नहीं आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×