Pakistan PM शहबाज शरीफ क्या सपने देख रहे? भारत को दे डाली ये धमकी

जिस देश में खाने के भी लाले पड़े हो वह देश भारत को सबक सिखाने की बात कर रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत को परमाणु बम की धमकी दे रहे हैं. शाहबाज ने कहा कि भारत उनकी न्यूक्लियर-आर्म्ड कंट्री पर बुरी नजर नहीं डाल सकता क्योंकि हमारे पास उसे अपने पैरों तले कुचलने की ताकत है. शाहबाज ने यह बातें रविवार को पीओके में कहीं. इसे कई यूट्यूब चैनल में दिखाया जा रहा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति वाला देश है और भारत हमें बुरी नजर से नहीं देख सकता. अगर ऐसा हुआ तो हम उसे पैरों के नीचे कुचल देने में भी सक्षम है. इससे पहले भी पाकिस्तान, भारत को इस तरह की धमकी दे चुका है. इससे पहले इस्लामाबाद ने सीमा पार के मुद्दों को कुछ इसी तरह से बढ़ावा दिया था. पाकिस्तान उस समय कह रहा था कि उसकी परमाणु शक्ति अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है.

कश्मीर पर भी बोले शहबाज

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि कश्मीरियों को कूटनीतिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन जारी रखेंगे. जब तक कश्मीर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत आत्म निर्णय के अधिकार को प्राप्त नहीं कर लेते तब तक उनका समर्थन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत हमेशा जम्मू कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया है.

पाक ने सबक सीख लिया है, शांति से रहना चाहता है

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध हमेशा से ही तनावपूर्ण रहे हैं. पिछले महीने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा था कि पाकिस्तान ने एक सबक सीख लिया है और वह भारत के साथ अब हमेशा शांति से रहना चाहता है. उन्होंने कहा था कि दोनों पड़ोसियों को बम और गोला बारूद पर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहिए. शरीफ ने कहा कि भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं. इसने हमारे लोगों के लिए और अधिक दुख व बेरोजगारी दी है. इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि हम एक मेज पर बैठे और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×