आज से लग जायेगा होलाष्टक, नही होंगे मांगलिक कार्यक्रम

कानपुर नगर, होली का पर्व आने वाला है और आज 27 फरवरी सोमवार से होलाष्टक शुरू हो जायेगा। होलाष्टक शुरू होते ही मांगलि कार्यो पर रोक लग जाती है। फाल्गुन माह की शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा तक होलाष्टक का समय माना जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित रहते है। इसका अर्थ होता है कि होली से पहले के वो आठ दिन जिसे होली आने का सूचक भी माना जाता है।
होलाष्टक 7 मार्च 2023 दिन मंगलवार के दिन समापत होगा। होलाष्टक का समापन होलिका दहन पर होता है। इस माह में प्रकृति में खुशी और उत्सव का माहौल रहता है साथ ही इस होलाष्टक के लगते ही होली की तैयारी भी शुरू हो जाती है। इस काल में शुभ कार्य एवं सोलह संस्कारों ें किसी भी संसकार को नही किये जाने का विधान रहा है। मान्यता है कि यदि किसी का अंतिम संस्कार भी करना हो तो उसके लिए पहले शान्ति कार्य किया जाता है। परम्परा के अनुसार विवाह, सगाई, गर्भाधान, संस्कार, शिखा आरंभ संस्कार, कान छेदना, नामकरण, गृह निर्माण करना या नए अथवा पुराने घर में प्रवेश करने का विचार इस समय नही करना चाहिए। ज्योतिष अनुसार इन आठ दिनों में शुभ मुहूर्त का आभाव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×