कांग्रेस ने कहा- सत्ता में आए तो गैस सिलेंडर की कीमत करेंगे 500 रुपये से कम

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को कांग्रेस ‘होली से पहले मोदी सरकार का तोहफा’ करार दिया है. पार्टी ने केंद्र को राजस्थान सरकार से सीख लेकर घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 500 रुपये से कम करना चाहिए. मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि अगर 2024 में उसकी सरकार बनती है तो किसी भी सूरत में घरेलू रसोई गैस की कीमत 500 रुपये से अधिक नहीं होगी.

‘होली से सात दिन पहले तोहफा दिया’
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, ‘मित्रकाल में मोदी जी ने जनता को होली से सात दिन पहले तोहफा दिया है. मोदी जी नहीं चाहते कि लोग होली पर अपनी रसोई में कुछ बनाएं.’

गौरव वल्ल्भ ने कहा, ‘राजस्थान में हमारी सरकार गैस सिलेंडर 500 रुपये से कम में दे रही है. राज्यों से सीखो मोदी जी. हमारी मांग है कि रसोई गैस की कीमत 500 रुपये से कम की जाए. अगर यह कीमत 500 रुपये से अधिक होती है तो यह जीडीपी वृद्धि के लिए ठीक नहीं होगा.’

‘हम प्रण लेते हैं;
यह पूछे जाने पर कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतती है और उसकी सरकार बनती है तो क्या घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से कम की जाएगी तो वल्लभ ने कहा, ‘जब हम राजस्थान में यह कर सकते हैं तो देश में ऐसा क्यों नहीं करेंगे.’ उन्होंने कहा ‘हम प्रण लेते हैं कि 2024 में अगर हमारी सरकार बनती है तो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से अधिक नहीं होगी.’

उल्लेखनीय 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. राजधानी दिल्‍ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 1103 रुपये पहुंच गया है. पहले यहां 1053 रुपये में सिलेंडर मिलता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मां के अंतिम दर्शन पर छलका CM योगी का दर्द, कंधा देते हुए नम हुईं आंखें; बार-बार पोंछते दिखे आंसू .......... Akhilesh Yadav का कड़ा रुख, पक्षपाती अफसरों पर Election Commission से एक्शन की मांग | यूपी पुलिस से हुई बड़ी चूक! सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर; VIDEO से लखनऊ तक मचा हड़कंप |      'सुना है आप चुनावी 'मनी'फेस्टो जारी करने वाले हैं?', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- न सरकार बनेगी, न वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा | मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया पुत्रधर्म, CM योगी के लिए कुमार विश्वास का भावुक संदेश; आद्य शंकराचार्य से की तुलना . Vaishno Devi में 87 लाख भक्तों ने किए दर्शन, Shrine Board को एक करोड़ पार होने की उम्मीद
Advertisement ×