जुमे की नमाज के बाद लगे अतीक अहमद अमर रहे के नारे, योगी सरकार पर लगाया गया गंभीर आरोप

पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। आज रमजान का आखिरी जुमे का नमाज था। इन सबके बीच से माफिया अतीक अहमद के हत्या का मामला अब गर्म होता दिखाई दे रहा है। पटना में एक मस्जिद के बाहर अतीक अहमद के समर्थन में नारे लगे हैं। नमाज के बाद अतीक अहमद अमर रहे की जमकर नारेबाजी की गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है। इतना ही नहीं, आतीक और उसके भाई अशरफ के समर्थकों ने इस बात का भी ऐलान किया कि उनकी शहादत हुई है। उनके समर्थकों ने कहा कि दोनों को योजना के तहत मारा गया है। इसके अलावा योगी सरकार पर भी बड़े आरोप लगाए गए हैं।

एक रोजेदार ने कहा कि हमने अल्लाह से दुआ किया है कि अतीक अहमद की शहादत को कबूल फरमा। इस दौरान अतीक के समर्थक अशरफ और असद का भी नाम ले रहे हैं। अतीक के एक समर्थक ने कहा कि योगी सरकार ने प्लान वे में उनको मरवाया है। उसने बताया कि सरकार और पुलिस का हाथ उसको मनवाने में है। वह लगातार अतीक अहमद को शहिद बता रहा है। आपको बता दें कि गत 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब पुलिस उन्हें चिकित्सा परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल में लेकर दाखिल हुई। हमलावरों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था।

महाराष्ट्र में बीड जिले में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद तथा उसके पूर्व विधायक भाई अशरफ अहमद को बैनर लगाकर ‘शहीद’बताने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि यह घटना मंगलवार को जिले के माजलगांव में हुई, जिसके बाद कई स्थानीय लोग बैनर के पास जमा हो गए। अधिकारियों ने तुरंत इस बैनर को हटाया। पुलिस ने कहा कि अतीक और उसके भाई को बैनर लगाकर शहीद के रूप में चित्रित करने की कोशिश की गई थी। इसमें एक अखबार की कटिंग भी थी जिसमें पिछले हफ्ते दोनों भाइयों की हत्या के लिए एक समुदाय विशेष को अपशब्द कहे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×