पेट की गैस की वजह से हो गया बुरा हाल, 4 ट्रिक्स आजमाएंगे तो मिलेगी जल्द राहत

आजकल लोगों को खानपान इतना बुरा हो चुका है कि किसी को अगर गैस की परेशानी हो जाए तो ताज्जुब की बात नहीं है. भारत में ऑयली फूड खाने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. इसका स्वाद हर किसी को अपनी तरफ खींच लाता है, लेकिन सेहत को ये तगड़ा नुकसान पहुंचाता है. इसके सेवन से डाइजेशन से जुड़ी परेशानी शुरू हो जाती है जो गैस का कारण बनती है. अगर आपको भी इस तरह की समस्या है तो आप कुछ आसान ट्रिक्स के जरिए राहत पा सकते है.

गैस से निजात पाने की ट्रिक्स

1. गुनगुना पानी पिएं
अगर आपको अक्सर गैस की परेशानी रहती है तो आज से गुनगुना पानी पीने की आदत डाल लें. इससे गैस निकालना और इसको बनने से रोकना आसान हो जाएगा. गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया तेज हो जाती है, जिससे पेट को काफी राहत मिलती है.

2. वज्रासन करें
गैस को दूर करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं. इसके वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं. अगर हर दिन कम से कम 15 मिनट तक ये आसन करेंगे तो डाइजेस्टिव सिस्टम काफी मजबूत हो जाएगा.

3. खाना चबाते वक्त मुंह बंद कर लें.
कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप खाते वक्त ज्यादा मुंह खोलते हैं तो पेट में हवा भर सकती है. इसलिए बेहतर है कि आप मुंह बंद करके भोजन चबाएं, ऐसा करने से गैस की परेशानी दूर हो सकती है.

4. हॉट वाटर बैग का इस्तेमाल
जब पेट में गैस हद से ज्यादा बढ़ जाए तो एक हॉट वॉटर बैग लें और पेट के पास रख लें, अगर ये चीज आपके पास न हो भीगा हुआ गर्म तौलिया यूज कर लें. इस थेरेपी से गैस्ट्राइटिस की समस्या तुरंत दूर होने लगती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×