एन.एस.एस. इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान का किया गया आयोजन

कानपुर। जुहारी देवी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर के एन.एस.एस. इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा  अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. ममता वर्मा के संरक्षण में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रागिनी कुमारी के निर्देशन में जन जागरूकता अभियान के तहत जुहारी देवी कॉलेज से पनचक्की चौराहा तक एक रैली का अयोजन किया गया| क्षेत्रवासियों व राहगिरो को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने ,चार पहिया गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों का पालन करने के लिए समझाया गया एवं सड़क सुरक्षा शपथ भी ग्रहण कराई गई। छात्राओं ने अपने नारे के माध्यम से बताया कि सड़क सुरक्षा को अपनाएं, हेलमेट जरूर लगाए , जीवन को खुशहाल बनाएं,
सड़क सुरक्षा का रखो ध्यान, सेफ ड्राइव- सेफ लाइफ, ओवर स्पीडिंग न करें , वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें ,
गलत लेन में न चले, गलत साइड से ओवरटेक न करें , चलती बस में न चढ़े और ना ही उतरे इत्यादि नियमों के बारे में जानकारी दी । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी कर्मचारी उपस्थित रहकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×