अमेरिका से आई महिला का बिग बाजार से हुआ मोबाईल चोरी

कानपुर नगर, अमेरिका से भारत पहुंची और कानपुर आई महिला का बिग बाजार में खरीदारी करने के दौरान चोरो द्वारा ईफोन पार कर दिया गया। महिला को मोबाइल चोरी होने का एहसास होते ही उसके प्रयास के बाद भी मोबाइल का पता नही चल सका वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चे को महिला के पास देखा गया।
अमेरिका से कानपुर पहुंची देविका अग्रवाल बिग बाजार में खरीदारी करने गयी हुई थी, जहां से उसका मोबाइल चोरी हो गया। बताया जाता है कि महिला देेविकी अग्रवाल अपने परिवार के साथ बिग बाजार गयी थी और वहां भीड के कारण उसका ध्यान खरीदारी पर लगा हुआ था। बताया कि उनके पास लगभग 11 वर्ष का एक बच्चा हाथ में पॉलीथिन लेकर खडा था और कुछ ही देर में उन्हे एहसास हुआ कि अब उनका मोबाईल उनकी जेब में नही है। उन्होने इसके बाद उस बच्चे को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह बच्चा कहीं नही दिखा। वहां लगे सीसी टीवी फुटेज में महिला के पास खडा बच्चा स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×