वाराणसी के डीएम ने रिसीवर के रूप में ज्ञानवापी तहखाने की ली कस्टडी

जिला न्यायाधीश अदालत के 17 जनवरी के आदेश के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट एस. राजलिंगम ने रिसीवर के रूप में ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने को अपनी कस्‍टडी में ले लिया है. जिला मजिस्ट्रेट के प्रतिनिधि के रूप में, एडीएम (प्रोटोकॉल) प्रकाश चंद वादी और आचार्य वेद व्यास पीठ मंदिर के मुख्य पुजारी शैलेन्द्र कुमार पाठक व्यास, उनके अधिवक्ताओं और अंजुमन इंतजामिया मस्जिद (AIM) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भाग लेने के लिए ज्ञानवापी मस्जिद पहुंचे. बता दें, काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील वर्मा भी मौजूद थे.

बताया जा रहा है, बाद में, अधिकारी ने मस्जिद परिसर में प्रवेश किया और बुनियादी औपचारिकताएं पूरी कीं. यह प्रक्रिया व्यास वाद पर सुनवाई से पहले पूरी की गई. इसमें जिला जज अजय कृष्ण विश्वेशा ने 17 जनवरी को वाराणसी के डीएम को मस्जिद के दक्षिणी तहखाने का रिसीवर नियुक्त करने का आदेश दिया था.

व्यास के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा, अदालत ने गुरुवार को इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 29 जनवरी तय की है. एआईएम को पार्टी बनाते हुए, व्यास ने 25 सितंबर, 2023 को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत के समक्ष एक मुकदमा दायर किया था, इसमें ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में श्रृंगार गौरी और अन्य दृश्य और अदृश्य देवताओं की पूजा की अनुमति देने और डीएम या किसी अन्य उपयुक्त व्यक्ति को दक्षिणी तहखाने के रिसीवर के रूप में नियुक्त करने की मांग की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×