QR Code से ठगी करने वाला धर्मेंद्र यादव किया गया गिरफ्तार  

मऊ (उप्र), उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान हासिल करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 16 इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी से हासिल किये गये इन सामानों में कूलर और फ्रिज भी शामिल हैं।

क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चिलकहर मुड़ेंरा निवासी धर्मेंद्र यादव को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यादव गाजीपुर, मऊ, वाराणसी समेत विभिन्न जिलों में ऐसी दुकानों को निशाना बनाता था जहां ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि के लिए ‘साउंड बॉक्स’ नहीं लगा होता था। सिंह ने बताया कि यादव मोबाइल का इंटरनेट बंद कर क्यूआर कोड स्कैन करता और जनरेट हुए फर्जी यूटीआर या क्लोन एप की नकली भुगतान रसीद दिखाकर दुकानदार को झांसे में लेता था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलग-अलग जगहों पर अलग नाम और पता बताकर वारदात करता था तथा ठगी से हासिल सामान को घर में रखता और बाद में कम कीमत पर बेचकर उससे अपना खर्च चलाता था। क्षेत्राधिकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके ठिकाने से कुल 16 इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×