सुरेंद्र मैथानी ने आनंद नगर सड़क का किया शिलान्यास

कानपुर, गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी  ने आनंद नगर सड़क का शिलान्यास किया जिसकी लागत 22.50 लाख है। सैयद नगर में इंटरलॉकिंग रोड एवं नाली का शिलान्यास किया जिसकी लागत ₹ 8.60 लाख है। नमक फैक्ट्री से शनेश्वेर मंदिर चौराहे तक रोड सुधार का कार्य का शिलान्यास किया जिसकी लागत10 लाख है।

विधायक  ने बताया कि आज कुल तीन सड़क एवं नाली का शिलान्यास किया गया है जिसकी कुल लागत  41.1 ( इकतालीस लाख) है।
विधायक जी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उक्त सड़क नाली का निर्माण नहीं हुआ था, जिससे स्कूली रिक्शे बच्चों के एवं बुजुर्ग एवं महिलाएं तथा एंबुलेंस का निकलना भी दुबार हो गया था जिसकी वजह से आए दिन आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा साइकिल सवार भी साइकिल से चल पाने में भी असमर्थ हो रहे थे और ऊपर से बरसात में पूरी सड़क नाली के रूप में भीषण बज बजा जाती थी। परंतु अब इस निर्माण कार्य की हो जाने से यानि सड़क एवं नाली के बन जाने से जल भराव की समस्या से भी हमेशा के लिए निजात मिल जाएगा और लोगों का आवागमन भी सुलभ हो जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,मण्डल अध्यक्ष दीपक शुक्ला,पार्षद विनय शुक्ला, जितेंद्र गांधी,शुभम कुशवाहा,ललित शर्मा,सोनेलाल,आशीष दिवाकर, राहुल सिंह,आर्यन कुशवाहा रामदीन सिंह, चरणजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×