गर्मी में ये 3 फूड्स खाकर करें मोटापा-स्किन प्रॉब्लम को कंट्रोल

गर्मी का मौसम आ चुका है और ऐसे में वजन कम करना और त्वचा को स्वस्थ रखना मुश्किल हो सकता है. लेकिन चिंता न करें! डॉ. अपराजिता लांबा, एमबीबीएस एमडी, ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में 3 ऐसे समर फूड्स बताए हैं जिनके सेवन से आपको वजन कम करने और अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी.

इनमें तरबूज का सलाद, खीरा अदरक का रस और बेल का जूस शामिल हैं. ये सभी फल और सब्जियां पानी और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो आपको हाइड्रेटेड रहने, पाचन में सुधार करने और त्वचा को सूरज की क्षति से बचाने में मदद करती हैं.
तरबूज सलाद

इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. कम कैलोरी और उच्च फाइबर होने के कारण इसे खाने के बाद ज्यादा भूख नहीं लगती है, जो वेट मैनेजमेंट में मददगार साबित होता है. यह विटामिन ए और सी से भी भरपूर होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट हैं और त्वचा को सूरज की क्षति से बचाने में मदद करता है.

खीरा अदरक का रस

खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, वहीं अदरक में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन को कम करने और परिसंचरण को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में खीरा अदरक का रस गर्मियों के लिए एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग विकल्प होता है, जिससे स्किन हेल्दी नजर आती है.

बेल का जूस

बेल का फल नेचुरल रूप से हाइड्रेटिंग होता है, जो आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड रखने के लिए आवश्यक तरल पदार्थ प्रदान करता है. इसके सेवन से गर्मी के मौसम में पाचन आसानी से हो जाता है, जो वेट लॉस और स्किन हेल्थ के लिए जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×