हादसा – नदी पर बना पुराना पुल अचानक ढह गया, हादसे में कई लोगों के बह जाने की है खबर, लापता लोगों की तलाश जारी

पुणे के तालेगांव इलाके में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 20-25 लोगों के नदी में बह जाने की खबर है। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है और लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के अनुसार, यह हादसा कुंदामाला गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें से 5 से 6 लोगों को अब तक बचा लिया गया है।

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पुल की हालत पहले से ही काफी जर्जर थी, जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि नदी में अचानक आए बहाव के कारण पुल ढह गया। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

कैंटोनमेंट बोर्ड देहू रोड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘यहां शाम 4 बजे के आसपास एक पुराना पुल ढह गया। पुल पर लगभग 125 पर्यटक उसी स्थान पर खड़े थे और अचानक यह ढह गया। करीब 20-25 लोग नदी में बह गए। उनमें से कुछ को स्थानीय श्रमिकों ने बाहर निकाल लिया, जबकि 4-5 लोग अभी भी पुल के नीचे फंसे हुए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×