कानपुर में मनाया गया “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कानपुर “YOGA FOR ONE EARTH, ONE HEALTH” की थीम पर आधारित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन आज ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना जी रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने तिरंगे रंग के गुब्बारों को आसमान में उड़ाकर एकता, स्वास्थ्य और शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित हजारों योग साधकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशाखापट्टनम से दिए गए संबोधन का सजीव प्रसारण LED स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह ने देखा और सुना।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। यह दिवस अब एक राष्ट्रीय पर्व जैसा बन गया है, जिसे देश-विदेश में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य योग दिवस के माध्यम से भी हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए मोदी जी ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। महाना ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है।
योग के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग अनुशासन सिखाता है और जीवन में संतुलन लाता है। उन्होंने आयुष विभाग और जिला प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रमों की सराहना की।
 उन्होंने सभी नागरिकों को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास” से ही भारत पुनः विश्वगुरु के स्थान को प्राप्त करेगा — यही हमारे पूर्वजों और गुरुओं की परिकल्पना थी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में जनपद स्तरीय वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसके साथ ही योग दिवस का कार्यक्रम पार्कों, विभिन्न सरकारी व निजी संस्थाओं, विकास खंडों, ग्राम पंचायतों इत्यादि स्थानों पर आयोजित किया गया। जिसमें लोगो द्वारा बढ-चढ कर प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृत परम्परा से जुड़ा हुआ है योगाभ्यास, इसके फायदे के सम्बन्ध में हर एक व्यक्ति तक जानकारी पहुंचाने के लिये, योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या बनाने के लिये यह कार्यक्रम एक अच्छा मैसेज होगा, लोग इससे प्रेरणा लेकर योगाभ्यास प्रारम्भ करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक बड़े स्तर पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिससे लोग प्रेरित होकर प्रतिदिन योगाभ्यास करें और स्वस्थ रहें।
कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र  मैथानी, विधायक सरोज कुरील, एमएलसी अरुण पाठक, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार , मुख्य विकास अधिकारी समेत और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×