बड़ी खबर…. BJP में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर….. मिल सकता है टिकट

बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मैथिली को पाटी अलीनगर से टिकट दे सकती है। इससे पहले बीजेपी की पहली लिस्‍ट में मैथिली का नाम ना होने से ऐसी चर्चाएं होने लगी थीं कि मैथिली ठाकुर को झटका लगा है। लेकिन अग मैथिली के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनका चुनाव लड़ना फिलहाल तय माना जा रहा है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दे कि मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। वह अभी 25 साल की हैं। वह बिहार के मधुबनी से आती हैं। मगर वो काफी समय से दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहीं है। मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर हैं जो उनके गुरु भी हैं और संगीत की शिक्षा देते हैं। वहीं पूजा ठाकुर उनकी मां हैं। मैथिली ठाकुर के दो भाई हैं ऋषभ ठाकुर और अयाची।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी अलीनगर सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट काटकर एक युवा और लोकप्रिय चेहरा उतारने पर विचार कर रही है। वैसे, मिश्रीलाल यादव पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दे चुके हैं। अगर मैथिली ठाकुर को टिकट मिलता है, तो यह बिहार की लोक-संस्कृति से जुड़ी किसी प्रसिद्ध गायिका का सीधे राजनीतिक मैदान में उतरने का पहला मामला होगा। बीजेपी उनके बड़े फैन बेस और मिथिला क्षेत्र में उनकी गहरी लोकप्रियता को भुनाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×