कलेक्ट्रेट में दिव्यांग बच्चों की प्रदर्शनी से सजी दीपावली की रौनक

  • जिलाधिकारी ने साइन लैंग्वेज में दी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं
कानपुर। दीपावली के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मूक-बधिर और अन्य दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी, कानपुर नगर द्वारा लगाए गए इस स्टॉल में बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए फैंसी कैंडल स्टैंड, डिज़ाइनर दिए, कुशन कवर, पायदान और हेयर एक्सेसरीज़ जैसे आकर्षक उत्पाद प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों की सृजनशीलता और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का आत्मबल और रचनात्मकता हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर जिया, रिमझिम, अपूर्वा, अंजली, पलक, प्रीति, आमना और प्रियांशु समेत कई दिव्यांग बच्चे मौजूद रहे। उन्होंने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी बच्चों की सृजनशीलता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने स्वयं बच्चों द्वारा बनाए गए सिरेमिक शंख (कैंडल रूप में निर्मित) की खरीदारी की और क्यू आर कोड से ऑनलाइन  भुगतान किया। उन्होंने बच्चों को उनके ही अंदाज़ में दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×