जरूरतमंद बच्चों को वितरित हुई पाठ्य सामग्री 

  • सैकड़ो छात्र छात्राओं को गरीब जन कल्याण फाउंडेशन ने बांटी खाद्य एवं पाठ्य सामग्री 
कानपुर। नौबस्ता स्थित अर्रा प्राथमिक विद्यालय में गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा पाठ्य एवं खाद्य सामग्री वरिष्ठ समाज सेवी महेन्द्र पाल गुप्ता के द्वारा वितरित की गई। फाउंडेशन अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने बताया कि विगत कई वर्षों से निरंतर निर्धन निर्बल छात्र छात्राओं को चयनित कर उनको पाठ्य सामग्री वितरित कर रहे है। आज महेन्द्र पाल गुप्ता के द्वारा कापी किताबे पेन पेंसिल सहित खाद्य सामग्री वितरित की गई तथा दामोदर नगर के वृद्धाश्रम में बुजुर्गो को भोजन समेत बाल आश्रम में नन्हे नौनिहालों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। सैकड़ो छात्र छात्राओं को जैसे ही गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा पाठ्य एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई बच्चे खुशी से झूम उठे।
बच्चो ने सामूहिक रूप से खूब पढ़ेंगे खूब बढ़ेंगे के नारो से विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। बच्चो ने फाउंडेशन अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय का धन्यवाद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय एवं महेन्द्र पाल गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि आज की इस भागम भाग भरी जिंदगी में ऐसे लोग आसानी से नहीं मिला करते। इस मौके पर मुख्य रूप से सचिव वरुण शुक्ला कोषाध्यक्ष सौरभ सिंह सलाहकार शशिकांत सचान सरिता सिंह चंदेल कृष्णकांत गुप्ता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×