घर बैठे पाएं मजबूत और साफ चमकते दांत….. दांतों का पीलापन और बदबू करें दूर

आज के समय में साफ, मजबूत और चमकते दांत न केवल हमारी पर्सनैलिटी को निखारते हैं, बल्कि अच्छे और हेल्दी रहने की पहचान भी होते हैं। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से दांतों में पीलापन, कैविटी, बदबू और मसूड़ों की दिक्कतें बहुत कॉमन हो गईं हैं। कई लोग इन परेशानियों के लिए महंगे ट्रीटमेंट कराते हैं, जबकि हमारे घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें ही दांतों की सही देखभाल के लिए काफी हैं। ये घरेलू उपाय लंबे समय तक असर दिखाने वाले होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप किन घरेलु उपायों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

दांतों की समस्याएं क्यों होती हैं?

दांतों की सफाई में अगर आप लापरवाही करते हैं, ज्यादा मीठा खाते हैं, सही तरीके से ब्रश न करना और मुंह की रेगुलर सफाई न होना दांतों की समस्याओं की बड़ी वजह हो सकती है। समय पर देखभाल न करने से पीलापन, टार्टर, मसूड़ों की सूजन और बदबू जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

दांत साफ और मजबूत बनाने के घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा और नींबू

एक चुटकी बेकिंग सोडा में तीन से चार बूंद नींबू का रस मिला लें। इसे अपनी उंगली या ब्रश से दांतों पर हल्के हाथों से एक मिनट तक रगड़ें और फिर पानी से कुल्ला कर लें। इससे दांतों का पीलापन और दाग कम होते हैं और मुंह के बैक्टीरिया घटते हैं।

सरसों का तेल और नमक

एक चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी नमक मिलाकर दांतों और मसूड़ों की हल्के हाथों से दातों में मालिश करें। दो से तीन मिनट बाद कुल्ला कर लें। इससे मसूड़े मजबूत होते हैं, टार्टर हटता है और मुंह की बदबू दूर होती है।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें और इसे ब्रश पर लगाकर दांत साफ करें। ताजे तुलसी के पत्ते चबाने से भी दांतों की चमक बढ़ती है और मसूड़ों की दिक्कतों से रहत मिलती है।

नारियल का तेल

एक बड़ा चम्मच नारियल तेल मुंह में लेकर पांच से दस मिनट तक घुमाएं और फिर थूक दें। इसके बाद साफ पानी से कुल्ला करें। इससे मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं, दांत नेचुरल तरीके से साफ होते हैं और सांस की बदबू घटती है।

नमक वाला गुनगुना पानी

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला करें। इससे मसूड़ों की सूजन कम होती है, बैक्टीरिया खत्म होते हैं और दांत दर्द में भी राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×