समाज के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : ए.के. शर्मा

  • सामाजिक समरसता और नवनिर्माण का केंद्र बनेगा महर्षि वाल्मीकि सुदर्शन धर्मशाला भवन : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री
कानपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कानपुर नगर के रायपुरवा क्षेत्र में निर्माणाधीन महर्षि वाल्मीकि सुदर्शन धर्मशाला भवन का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। यह भवन हरिजन सहायक समिति द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों सहित समस्त समाज के शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को गति देना है।
इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक भवन समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जैसे महान ऋषि और समाज सुधारक के नाम पर निर्मित यह भवन सामाजिक नवनिर्माण का सशक्त माध्यम बनेगा और समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। मंत्री  शर्मा ने कहा कि भवन के पूर्ण होने के बाद यहां विवाह एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों, तथा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, मार्गदर्शन कक्षाएं और शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
इससे समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और उनका आत्मविश्वास सुदृढ़ होगा।मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सर्वसमावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस तरह के सामाजिक भवन सामाजिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामूहिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।मंत्री ए.के. शर्मा ने भवन निर्माण से जुड़े सभी पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन आने वाले समय में समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और सामाजिक सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
इस अवसर पर कानपुर नगर की मेयर प्रमिला पांडेय, महिला कल्याण एवं बाल विकास, पुष्टाहार राज्यमंत्री  प्रतिभा शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×