पोषक अनाजों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय में आज एक दिवसीय पोषक अनाजों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर संजय सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री अन्न मानव स्वास्थ्य, मृदा स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही लाभकारी है तथा यह जलवायु अनुकूल भी हैं। उन्होंने कहा की श्रीअन्न जैसे ज्वार, बाजरा,रागी, सावा, कोदों आदि को अपने भोजन में अवश्य शामिल करें।
उन्होंने बताया कि श्रीअन्न मोटे अनाजों का एक समूह है, जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, कंगनी, और सांवा, जो पोषक तत्वों (फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन) से भरपूर होते हैं और ग्लूटेन-मुक्त होते हैं, जिससे ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं और इन्हें सुपरफूड भी कहा जाता है, जिन्हें सरकार बढ़ावा दे रही है। निदेशक शोध डॉ आरके यादव ने कहा कि  देश में श्री अन्न (मोटे अनाज) का रकबा लगभग 69.70 लाख हेक्टेयर (2023-24) है, जिसमें उत्तर प्रदेश दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
डॉ विजय यादव विभाग अध्यक्ष अनुवांशिकी विभाग ने कहा की यह सभी अनाज उच्च पोषणमानयुक्त होते हैं जो शरीर में काफी लाभकारी हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन किया गया।कार्यक्रम आयोजक सचिव डॉ श्वेता ने श्रीअन्न फसलों के बारे में विस्तार से सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा वैष्णवी ने किया।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं एवं फैकेल्टी सदस्यों को प्रमाण पत्र की वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में डॉक्टर लोकेंद्र, डॉ सोमवीर,डॉ सीमा सोनकर सहित अन्य प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×