नौबस्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोर गैंग का किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कानपुर। डीसीपी साउथ, एडिशनल डीसीपी साउथ एवं थाना नौबस्ता पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक सराहनीय कार्यवाही करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम सलीम, सानू एवं वाजिद हैं।
अभियुक्तों के कब्जे से कुल 13 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें मोटरसाइकिल एवं स्कूटी शामिल हैं। बरामद वाहनों में से 08 वाहनों के संबंध में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं। पूछताछ में प्रकाश में आया कि गैंग का एक सदस्य मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी करता था, जबकि दूसरा अभियुक्त मिस्त्री का कार्य करता था। तीसरा अभियुक्त सानू कबाड़ी का कार्य करता है, जो चोरी किए गए वाहनों को कटवाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचने का काम करता था व कुछ मोटरसाइकिल को अवैध तरीके से बेचते थे।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है। गिरफ्तार अभियुक्त सलीम एवं सानू के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल लगभग 15 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×