ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को मिला लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड …….!

अपनी मेहनत, आत्मबल और कला कौशल के बल पर फैशन और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में स्थायी और प्रभावशाली पहचान बना चुकी ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को पिछले दिनों मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में कृष्णा चौहान  फाउंडेशन (केसीएफ) के बैनर तले आयोजित लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2026 समारोह (7वें सीजन) में पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, संगीतकार दिलीप सेन कॉमेडियन सुनील पाल और डॉ योगेश लखानी की उपस्थिति में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई की मूल निवासी  वैशाली  भाऊरज़ार की मॉडल बनने की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है। वैशाली प्रारंभ में एयर होस्टेस बनना चाहती थी और वह बनी भी। किंगफिशर एयरलाइंस के साथ उन्होंने एक्स कैबिन क्रू (एयरहोस्टेस) के रूप में काम भी किया मगर उनकी किस्मत ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया मे ला दिया। बॉलीवुड के चर्चित सिंगर उदित नारायण के द्वारा तीन बार और सिंगर दीपा नारायण के द्वारा दो बार वैशाली सम्मानित की जा चुकी हैं।
मेगामॉडल वैशाली भाऊरज़ार को महात्मा गांधी रतन अवॉर्ड 2025 मिस इंडिया विनर, बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2025 और मुंबई ग्लोबल की ओर से अखंड भारत गौरव सम्मान 2025 जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाज़ा जा चुका है। लगातार मिल रहे ये राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार इस बात को दर्शाते हैं कि वैशाली आज न केवल फैशन इंडस्ट्री की सशक्त आवाज़ हैं, बल्कि देश की प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों में से एक बन चुकी हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें फिर भी गोली मारेंगे, अमिताभ-अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी; बॉलीवुड में मचा हड़कंप ..... यमुना में 520 नालों का गंदा पानी आ रहा, सुप्रीम कोर्ट ने दे दी सख्त चेतावनी | कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, मारा गया लश्कर का आखिरी कमांडर लतीफ भट ................... सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, कोर्ट ने 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा |      कानपुर: राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से झुलसे संवेदनहीन .................... Mathura में BJP नेताओं का Akhilesh Yadav पर हमला, गिनाए दलित उत्पीड़न के मामले | वोट चोर, गद्दी छोड़, राहुल गांधी की मौजूदगी में इटली के नेता ने लगाए नारे, तो भड़की बीजेपी, गौरव भाटिया बोले- भारत में अराजकता फैलाना मकसद
Advertisement ×