पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों का लिया गया जायजा

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की द्वितीय पाली के दृष्टिगत, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण के साथ दक्षिण जोन में स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्र चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, मोहन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीमती माया देवी बालिका इंटर कॉलेज, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।
ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनातकर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है, भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×