घर से गायब हो जाएंगी छिपकली, बस एक बार बनाकर देखें 5 रुपये वाला जादुई नुस्खा

गर्मियां और मानसून आते ही घरों में छिपकलियों का आतंक बढ़ जाता है। कभी किचन की स्लैब पर, तो कभी बेडरूम की दीवारों पर रेंगती छिपकलियां न सिर्फ डर पैदा करती हैं, बल्कि हाइजीन के लिहाज तो काफी खतरनाक होती हैं। अगर आप भी महंगे पेस्ट कंट्रोल और केमिकल स्प्रे से थक चुके हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 रुपये वाला जादुई नुस्खा। इसे इस्तेमाल करके आप छिपकलियों से इस सीजन के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

शैम्पू और प्याज

घर की दीवारों पर चिपकी हुई छिपकलियों को तुरंत भगाने के लिए सबसे बेस्ट तरीका तो स्प्रे होता है। इसे बनाने के लिए एक रुपये वाला कोई भी शैम्पू पाउच लेकर, उसमें प्याज का रस निकाल लें। इसमें आधा ग्लास पानी भी मिक्स कर लें। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसे अच्छी तरह से हिलाएं। अब जहां भी छिपकली दिखे, वहां पर इस घोल का छिड़काव करें। प्याज की तीखी गंध और शैम्पू की चिपचिपाहट छिपकलियों को वहां टिकने नहीं देगी।

काली मिर्च और ठंड़ा पानी

छिपकलियों को तीखी बदबू और अचानक से बदला हुआ टेंपरेचर बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं होता है। इसलिए ठंडे पानी में कुटी हुई काली मिर्च या फिर लाल मिर्च के पाउडर को मिक्स कर लें। जैसे ही आप यह पानी छिपकली पर स्प्रे करेंगे, उसे सेंसेशन महसूस होगा और वह तुरंत घर छोड़कर भाग जाएगी।

अंडे के छिलके

छिपकलियां अंडे के छिलकों से बहुत डरती हैं। उन्हें लगता है कि यह कोई बड़ा शिकारी पक्षी है। इसीलिए अंडों के खाली छिलकों को धोकर किचन के कोनों या फिर खिड़कियों पर रख दें। हर 15 दिनों में इन्हें बदलते रहें।

कॉफी और तंबाकू की गोलियां

आपके घर में अगर किसी भी प्रकार से छिपकलियां भागने का नाम ही नहीं ले रही हैं, तो उनके लिए ये सबसे बेस्ट तरीका है। कॉफी पाउडर और तंबाकू को बराबर मात्रा में मिला लें। फिर इसमें थोड़ा- थोड़ा पानी मिक्स करके गोलियां बना लें। इन्हें माचिस की तीली या टूथपिक के ऊपर लगाकर अलमारी के पीछे या कोनों में रख दें। इसकी महक से छिपकलियों को दूर रखने में फायदा मिलेगा।

नेफ्थलीन या फिर कपूर की गोलियां

अगर आपको घर में ज्यादा मेहनत नहीं करनी, तो नेफ्थलीन बॉल्स सबसे आसान उपाय हैं। सिंक के नीचे, स्टोर रूम और वार्डरोब के कोनों में 1-2 गोलियां डाल दें। इसकी कीटनाशक गंध छिपकलियों और अन्य कीड़ों को दूर रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×