घरेलू गैस सिलेंडर की हो रही कालाबाजारी…. जिलापूर्ति अधिकारी आंखमूदे

कानपुर। मोहम्मदी यूथ ग्रुप की एक बैठक ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में खानकाहे हुसैनी कर्नलगंज में हुई। जिसमें गैस की कालाबाजरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग अपर जिलाधिकारी आपूर्ति से की। इखलाक अहमद डेविड ने कहा कि कानपुर नगर में गैस एजेंसियों की वज़ह से पूरा शहर के गैस उपभोक्ता परेशान है, लेकिन जिलापूर्ति कार्यालय अधिकारी आंखमूदे है शिकायतों पर कोई कार्यवाही नही की जा रही।
कानपुर व मीरा गैस एजेंसी में तो खेल चल रहा है DAC नंबर जनरेट होने के 3 दिन बाद SMS से जानकारी मिलती है कि घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवर हो गया है। वो सिलेंडर ब्लैक कर दिया जा रहा है। मीरा गैस का गोदाम सिंहपुर बिठूर में है उपभोक्ता वहां जाता है और वहां से भी निराश होकर लौट जाता है। 15-15 किलोमीटर दूर गोदाम जाना पड़ रहा है उसकी व्यवस्था मीरा गैस आफिस के पास होनी चाहिए। एक तो गैस मिलती नही ऊपर से इतनी दूर जाना पड़ता है कभी-कभी वहां से भी उपभोक्ता को निराश लौटना पड़ता है।
गैस की कोई कमी नही है लेकिन यह एजेंसी वाले उपभोक्ता को परेशान कर रहे है। मोहम्मदी यूथ ग्रुप जनहित में कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी से गैस एजेंसियों की जांच कर कड़ी कार्यवाही कर ब्लैक करने वाली एजेंसियों  के लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जाए। उपभोक्ता की समस्या का समाधान कराया जाये। काला बजारी बंद हो। गैस डिलीवरी मैन घरेलू गैस सिलेन्डर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर उपभोक्ता को कम गैस वाला सिलेंडर देते है।
बैठक में मुख्य रुप से इखलाक अहमद डेविड, अफज़ाल अहमद, जमालुद्दीन फारुकी, मोहम्मद अरशद, जियाउद्दीन फारुकी, मोहम्मद वसीम, गुफरान अहमद, शौकत अली, मोहम्मद राहिल, मोहम्मद अज़हर, मोहम्मद जैद परवेज़ आलम वारसी, मोहम्मद वसीम, मेहनाज़ अहमद आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×