बिना पंजीकरण चल रहा गौरव मेडिकल सेंटर…. किया गया सीज

कानपुर। तहसील नर्वल क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को साढ़ क्षेत्र में संचालित गौरव मेडिकल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल सेंटर पर संचालनकर्ता गौरव मौजूद मिले, जबकि अस्पताल में कोई चिकित्सक या अन्य स्टाफ मौजूद नहीं था। पूछताछ में गौरव ने स्वयं को फार्मासिस्ट बताया, लेकिन अस्पताल के संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त मेडिकल सेंटर न तो अस्पताल के रूप में पंजीकृत था और न ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लिया गया था। जबकि मौके पर मरीजों को भर्ती कर ईलाज करने तथा मेडिकल स्टोर संचालन के पुष्ट साक्ष्य मिले।
जांच के दौरान अस्पताल में किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की तैनाती नहीं पाई गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें बिना वैध अनुमति के चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका सामने आई। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी अस्पताल या चिकित्सा संस्थान का संचालन नियमों के विरुद्ध है और इससे आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है। ऐसे संस्थानों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×