भीसड़ गर्मी में फरियादियों को मिली राहत, DM ने जनता दर्शन में शुरू कराई निःशुल्क मट्ठा सुविधा

कानपुर। भीषण गर्मी के बीच कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों के लिए राहत की ठोस व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी की पहल पर यहां दूरदराज से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों को प्रतीक्षा के दौरान निःशुल्क छाछ-मट्ठा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी में काफी राहत मिल रही है।
सुबह से ही अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले लोग वेटिंग रूम में बैठकर मट्ठा पीते नजर आए। लंबी दूरी तय कर आए कई फरियादी यहां कुछ देर ठहरकर राहत महसूस करते दिखे और इस व्यवस्था को उपयोगी बताते नजर आए। जिलाधिकारी की पहल पर वेटिंग रूम में बैठने की व्यवस्था को और सुव्यवस्थित किया गया है। पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे फरियादी आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकें।
कक्ष में एसी की सुविधा के साथ स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ वाटर भी उपलब्ध है, जिससे गर्मी के बीच वातावरण संतुलित बना रहता है। जनता दर्शन के दौरान वेटिंग रूम में बैठे लोग मट्ठा पीते हुए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। गर्मी के बीच यह व्यवस्था फरियादियों को राहत देती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर। जूही थाना क्षेत्र अंतर्गत बारादेवी चौराहे के पास, लाल पैलेस टॉकीज के सामने लगी भीषण आग। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है West Bengal में Counting से पहले बड़ा फैसला, Election Commission ने 15 बूथों पर फिर वोटिंग का दिया आदेश | महाकाल की नगरी Ujjain में खुदाई के दौरान मिला विशालकाय शिवलिंग, हो सकता है 1000 साल पुराना! | मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज़ बोट पलटने से छह की मौत, 15 को बचाया गया, बचाव अभियान जारी
Advertisement ×