अधिवक्ताओं को सपरिवार कैशलेश इलाज दे या आयुष्मान से जोड़े सरकार : पं रवीन्द्र शर्मा 

कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के नेतत्व में अधिवक्तागण निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा के लिए बार एसोसिएशन गेट से नारे लगाते जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जहां ज्ञापन सौंपा गया है।
संघर्ष समिति संयोजक  पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने कहा कि न्यायालय के अधिकारी हम अधिवक्ताओं का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा न होने से अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों का बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है हम अधिवक्ताओं को  सपरिवार कैशलेश इलाज देने या आयुष्मान योजना से जोड़े जाने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं इसी क्रम में अभी कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री जी से उनके निवास पर मिलकर आयुष्मान से जोड़ने का प्रतिवेदन दे वार्ता की थी
जिसे उन्होंने बड़ी गंभीरता से लिया था किंतु अभी तक अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों का स्वास्थ्य बीमा न होने से उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है । सरकार द्वारा प्रदेश के करीब नौ लाख शिक्षकों को सपरिवार कैशलेश इलाज दिया गया उसका हम स्वागत करते है साथ ही सरकार से मांग करते है कि अधिवक्ताओं को भी सपरिवार कैशलेश इलाज दिया जाए या आयुष्मान योजना से जोड़ दिया जाए। जिलाधिकारी के  प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद एस डी एम ने आकर ज्ञापन प्राप्त किया और कहा कि आपका प्रतिवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया जाएगा।
इस पर अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया  कि अब शीघ्र ही अधिवक्ताओं को सपरिवार कैशलेश इलाज मिलेगा या आयुष्मान योजना से जोड़ दिया जाएगा। प्रमुख रूप से विजय शुक्ला संजीव कपूर कुलदीप यादव राकेश सिद्धार्थ नवनीत पांडेय सुजीत गौड़ देश बंधु तिवारी पी के पांडेय संजय झा विजय वर्मा राधा कृष्ण देव अग्निहोत्री इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×