पति की रिहाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती

कानपुर।  कचहरी परिसर के बाहर पुलिस कार्यालय के पीछे स्थित एक टावर पर एक युवती अपने पति को जेल से रिहा कराने की मांग को लेकर चढ़ गई थी। सूचना प्राप्त होते ही समस्त पुलिस बल एवं अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा लगातार वार्ता एवं समझाइश के माध्यम से युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकरण में युवती की माता द्वारा अक्टूबर 2025 में थाना सचेंडी पर अपहरण का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान नियमानुसार पॉक्सो एक्ट की धाराओं की वृद्धि करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। विवेचना पूर्ण कर नियत समय में नवंबर 2025 में आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है तथा अभियुक्त वर्तमान में न्यायालय के आदेशानुसार जेल में निरुद्ध है। मंगलवार को माननीय न्यायालय में उक्त प्रकरण में तारीख होने के दौरान युवती द्वारा यह कदम उठाया गया।
पुलिस द्वारा युवती की काउंसलिंग कराई जा रही है तथा परिवारजनों एवं अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में प्राथमिकता युवती को सुरक्षित एवं सकुशल परिजनों के सुपुर्द करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
UCC को मंजूरी, बहुविवाह पर रोक, पेड़ काटे तो ₹1 लाख जुर्माना... राजस्थान कैबिनेट ने इन बड़े फैसलों पर लगाई मुहर | होर्मुज में 'स्टील की दीवार' वाले ट्रंप के बयान पर ईरान ने अमेरिका को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- फेक न्यूज से खतरनाक है फेक इंटेलिजेंस | झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी, देवेंद्र महतो से मिले पूर्व CM रघुबर दास, हेमंत सरकार को दी चेतावनी.. जेल में बंद आजम खान से मिले शिवपाल यादव, कहा- सपा सरकार बनी तो उन्हें बनाएंगे गृहमंत्री | 'दलित हूं, मेरी मदद करो, ये मैं कभी गिड़गिड़ाया नहीं...', खड़गे ने सदन में ऐसा क्या बोला, जेपी नड्डा को कहना पड़ा- मुझे खेद है
Advertisement ×