छठ पूजा घाटों पर सात घोड़ों पर सवार सूर्य देवता की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण

​कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख छठ पूजा घाटों के सौंदर्यीकरण और धार्मिक महत्व को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य देव की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया।

​विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के प्रमुख छठ पूजा स्थलों—रविदासपुरम, अर्मापुर, नमक फैक्ट्री, सेंट्रल पार्क और सीटीआई नहर छठ पूजा घाट पर इन प्रतिमाओं की स्थापना और अनावरण कार्य संपन्न किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे विकास और सौंदर्यीकरण कार्य की कुल लागत 30 लाख रुपये है।

​इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का प्रमुख पर्व है। घाटों पर भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और पूजा स्थलों की शोभा में चार चांद लग गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता की आस्था और सुविधा का ध्यान रखते हुए भविष्य में भी घाटों के विकास और जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
​

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छठ पूजा समिति के पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार, जेपी गौड़, पार्षद नीरज गुप्ता, नीरज कुरील, संतोष सिंह एवं हिमांशु,क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
माफिया मिट्टी में मिल गए, दंगाई चूहे बनकर बिल में दुबक गए, टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बोले CM योगी .... अखिलेश यादव वहां जा रहे, जहां हमने 400 साल तक नमाज पढ़ी, सपा प्रमुख के अयोध्या दौरे पर भड़के ओवैसी | 'परिवार की दरी बिछाने आइए', पंकज चौधरी ने गढ़ी सपा के PDA की नई परिभाषा, कहा- पार्टी अध्यक्ष से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी तक . BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चेतावनी, संगठनों में बैठे दिमागी नक्सलियों से रहें सतर्क |      Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध ............................. Jaipur में JDA का अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू, 260 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर | जय छठी मइया! पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, की नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना ....... Maharashtra के Palghar में Chhath Puja पर रोक से भड़के श्रद्धालु, तोड़ा झील का ताला
Advertisement ×