किशोरियो के साथ बालात्कार व हत्या पर ज्ञापन सौंप जताई चिंता

कानपुर।  ऐडवा द्वारा एक ज्ञापन पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर को सौंपा गया, जिसमें नाबालिग किशोरियों के साथ हो रहे बलात्कार और हत्या जैसे अपराध बहुत अधिक हो रहे हैं इस विषय पर पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर को लिखित रूप से अवगत कराया गया।
ज्ञापन  के माध्यम से कहा गया कि कानपुर के समाचार पत्र महिलाओं के साथ हिंसा हत्या व बलात्कार की घटनाओं से भरे रहते है क्या कारण है की रोज रोज इस तरह की घटनायें होती रहती है अपराधियों मे पुलिस प्रशाशन का कोई डर नहीं है चार साल की बच्ची से लेकर 70 वर्ष तक की महिला भी सुरक्षित नहीं है। परिवारीजन बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंचित है। हाल में नजीरबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बी जे पी नेता कृष्णा पांडेय द्वारा नाबालिग लड़की का बार बार बलात्कार किया गया। अभी लगभग दो माह पहले सचेंडी मे नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार के मामले मे एक पुलिस वाला भी शामिल था जिसकी गिरफ्तारी आज तक नहीं हो पायी है और प्रसाशन की ओर से पीड़िता को कोई भी आर्थिक मदद भी नहीं दी गई है।
हमारा संगठन पहले भी आपसे मिलकर ज्ञापन दे चुके है। रोज रोज इस तरह की घटनाएं होने से महिलाएं व बच्चियां मानसिक रूप से बहुत ही डर  व घबराहट मे रहती है। जिससे उनका दैनिक जीवन उनकी पढ़ाई नौकरी व अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है। इस तरह की घटनायें महिलाओं के विकास मे बाधा बन रही है।
संगठन के माध्यम से आपसे मांग करते है की महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा व बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशाशन कोई ठोस रणनीति बनाये जिससे आने वाले समय मे महिलाएं व बच्चियां निडर होकर अपना भविष्य बनाये व एक सम्मानित नागरिक रूप मे अपनी पहचान बनाएं।
उन्होने आश्वासन दिया कि दोषी चाहें कोई भी हो हमारी तरफ से निष्पक्ष जांच पड़ताल करके उसे कठोर दंड दिया जायेगा दोषी का अपराध सिद्ध होने पर उसे किसी प्रकार बख्शा नहीं जायेगा आप कोई भी ऐसा केस लेकर आयें हम आपका पूरा सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×