बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर की गयी बैठक

कानपुर। आगामी पर्व बकरीद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ० विपिन ताडा द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं संबंधित जनमानस से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया।
बैठक के दौरान सभी जोन के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से आए ADM सिटी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, बिजली विभाग (केस्को) तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे त्योहार के दिन किसी प्रकार की असुविधा अथवा अवरोध उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×