मार्बल टाइल्स के व्यापारियों ने बढ़ती मॅहगाई को लेकर कही मन की बात 

  • रेट बढ़ जाने के कारण कस्टमर आता है, रेट पूछता है और चला जाता है
कानपुर। मार्बल टाइल्स के व्यापारियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मोरबी गुजरात में गैस के रेट बढ़ जाने के कारण टाइल्स में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी कर दी गई है। चुनिंदा ही व्यापारी इस समय व्यापार कर रहे हैं, किदवई नगर मार्बल मार्केट उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मार्केट है, जहां लगभग छोटे-बड़े मिलाकर 500 व्यापारी मार्बल टाइल्स का व्यापार करते हैं। हजारों की संख्या में मजदूर ऑटो वाले रिक्शा वाले सीधे दुकान से जुड़े हैं। रेट बढ़ जाने के कारण कस्टमर आता है, रेट पूछता है और चला जाता है। व्यापारी वर्ग इससे बहुत परेशान है लगभग 5000 मजदूरों को भी रोजी-रोटी का संकट परेशान कर रहा है।
पवन कुमार गौड़ प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश मार्बल टाइल व्यापारी एसो
मोरबी गुजरात में टाइल्स के रेट बढ़ जाने के कारण बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विजय कुमार सिंह – थोक टाइल्स विक्रेता
उपाध्यक्ष कानपुर दक्षिण उत्तर प्रदेश मार्बल टाइल व्यापारी एसोसिएशन
मोरबी गुजरात से टाइल्स आता है। टाइल्स फैक्ट्री को गैस में रेट बढ़ाकर मिल रहा है। जिस कारण हम सभी व्यापारियों को रेट में बढ़ोतरी करके माल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके कारण टाईल बिकने में बहुत दिक्कत आ रही है। अब खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।
विशाल ओमर उर्फ मोनू गुप्ता – प्रदेश उपाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश मार्बल टाइल व्यापारी एसो
हम राजस्थान से पत्थर थोक में लाते हैं। गाड़ी वालों ने बताया डीजल के रेट बढ़ जाने के कारण गाड़ी का भाड़ा भी बढ़ा दिया गया। जिससे मार्बल महंगा हो गया। लेवर मजदूर को भी काम मिलने में दिक्कत आ रही है।
आशीष गुप्ता उर्फ लालू – प्रदेश कोषाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश मार्बल टाइल व्यापारी एसोसिएशन
टाईल्स के कारोबार में अब बहुत बड़ी समस्या आ रही है। दुकान गोदाम कर्मचारियों का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।
अनूप गुप्ता उर्फ सोनू – सदस्य
उत्तर प्रदेश मार्बल टाइल व्यापारी एसो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी | अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासी पारा हाई, ओपी राजभर बोले- ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण, कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं ... INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय |      'राहुल-केजरीवाल समेत विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' वाला आरोप बेबुनियाद, ये देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं...', विरोध-प्रदर्शन पर बोली BJP | दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस ............ CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
Advertisement ×