कानपुर। काकादेव कुलवंती रोड शोभा टावर तिराहे पर गुरुवार को सड़क पर पानी का छिड़काव करने वाला वाटर टैंकर दलदली रोड पर धंस गया इसे निकालने के लिए प्रयास किया गया।
आपको बता दें कि महीनो पहले देवकी चौराहे से कुलवंती रोड तक गहरी सिविल लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था बरसात में या सड़क खुदाई के कारण दलदल बन गई थी अति व्यस्त सड़क होने के कारण वाहनों का निकलना दुश्वार हो गया था वहीं कई बाइक सवार फिसल कर गिरने से चोटिल हो गए थे। कार्य में देरी होने के कारण नगर निगम ने कंपनी को फटकार लगाते हुए कार्य पूर्ण होने के बाद ही इस तिराहे पर खोदाई करने के लिए कहा था।
इसके बाद कंपनी ने इस चौराहे पर खुदाई कर सीवर लाइन जोड़ी और ऊपर से मिट्टी का भराव कर दिया जिसमें आए दिन चार पहिया गाड़ियां धंसने लगीं कोई बेरी कटिंग और चेतावनी बोर्ड न होने के कारण गाड़ियां धंसना आम बात हो गई जिसे राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आज सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे वाटर टैंकर का अगला हिस्सा इस दलदल में धंस गया।
खुदाई से उड़ती धूल क्षेत्रीय लोगों के लिए बनी मुसीबत
कई महीनो से खुदी सड़क पर चलती गाड़ियों से उड़ने वाली धूल आसपास के घरों में डेरा डाले हुए हैं घरों में उड़ती धूल ने लोगों का सांस लेना दुश्वार कर दिया है। लोग दमे का शिकार हो रहे हैं । कई बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
