कड़ी सख्ती और निगरानी के बीच सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा

  • शहरके 47 परीक्षा केंद्रो पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई परीक्षा
  • केंद्रों के बाहर रहा पुलिस का सख्त पहरा
कानपुर। शहर में लेाखपाल भर्ती परीक्षा कल सम्पन्न हुई। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा कराई जा रही यह लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए शहर में 47 केंद्र बनाये गये थे, जिनमें अभ्यर्थियों ने सुबह 10 बजे से 12 बजे परी परीक्षा दी। 25 अप्रैल को होमगार्ड परीक्षा में सेंधमारी के प्रयासों को देखते हुए इस बार सख्ती बढा दी गयी थी और परीक्षा के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश जारी किए थे।
नगर में कल लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 19 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने बनाये गये 47 केंद्रो में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा दी। इससे पहले बुधवार की रात से ही शहरें अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। बस स्टाॅप और रेलवे स्टशन पर लगातार कल सुबह तक अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला जारी रहा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के प्रयासों के बाद इस बार प्रशासन द्वारा सख्ती बढा दी गयी और परीक्षा केंद्रो के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगा रहा।
वहीं रेलवे और परिवहन निगम द्वारा भी आने वाली अभ्यर्थियों की भीड को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना अभ्यर्थियों को न करना पडे। परीक्षा में निगरानी के लिए सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगे रहे वहंी इस बार किसी भी बाहरी व्यक्ति को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नही लगायी गयी। केंद्र व्यवस्थाकों द्वारा सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र दिए गये। परीक्षा के छूटने के बाद अभ्यर्थियों की बडी संख्या के कारण परीक्षा केंद्रो के आस-पास जाम स बना रहा।
वहीं अभ्यर्थियों व उनके स्वजनों के लिए साधन मिलने में थोडी परेशानी हुई।  परीक्षाओं के बाद बस स्टाॅप व रेलवे स्टेशन पर खासी भीड रही, जिससे आम यात्रियों को असुविधा हुई। उधर रेलवे प्रशासन द्वारा इस परीक्षा को देखते हुए सभी व्यवस्थाऐं की गयी थी साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए व स्टेशन परसिर में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×