05 वर्ष और 15 वर्ष की उम्र पूरी होने पर बच्चों के आधार को जरूर कराये बायोमेट्रिक अपडेट

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु आधार सेवा केंद्र, कानपुर भी जा सकते है, अगर पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 07 और दुसरा 15 से 17 वर्ष के बीच नहीं कराया गया तो आधार निष्क्रिय हो सकता है एवं बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते है।
कानपुर। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ  द्वारा बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट हेतु राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त  के विषय में सहायक प्रबंधक, आशुतोष ने बताया कि अभियान के अंतर्गत उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने पर बल दिया जा रहा है जो 07 वर्ष और 17 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन अभी तक अपने आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट नहीं कराया हैं। यह अपडेट आधार के अंतर्गत आवश्यक है। बच्चों के आधार में अनिवार्य अपडेट हेतु विशेष आधार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त माता-पिता या अभिभावक आधार सेवा केंद्र, कानपुर जो की बीएसएनएल कार्यालय, मॉल रोड, एसबीआई मुख्य शाखा के सामने स्थित है  जाकर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट करवा सकते हैं। यह सेवा बच्चों के लिए निःशुल्क है।
वर्त्तमान नियमों के अनुसार बच्चे के आधार में 05 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पहला और 15 वर्ष की आयु प्राप्त होने पर दुसरा बायोमेट्रिक् अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाना चाहिए।
बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एमबीयू का समय पर पूरा होना जरूरी है। यदि अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट (एमबीयू) समय पर पूरा नहीं किया जाता है, तो वर्त्तमान नियमों के अनुसार आधार संख्या को निष्क्रिय किया जा सकता है।
यह अपडेट स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में आधार के निर्बाध उपयोग को सुनिश्चित करता है। माता-पिता/अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों/आश्रितों के बायोमेट्रिक्स को आधार में प्राथमिकता के आधार पर अपडेट कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुवेंदु सरकार का बड़ा फैसला, अवैध रूप से बंगाल में रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर BSF को सौंपा जाएगा  | ट्विशा शर्मा मामले में सबसे बड़ा अपडेट, जबलपुर पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह को हिरासत में लिया | घुसपैठ पर Amit Shah का 'Zero Tolerance': BSF को मिला आदेश, एक-एक घुसपैठिए की होगी पहचान | Detect और Deport Policy लाई Suvendu Adhikari सरकार, बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर खदेड़ने के लिए BSF को सौंपेगी
Advertisement ×