प्रदेश सरकार वापस ले निबंधन पंजीकरण व्यवस्था के बटवारा का आदेश, सौंपा ज्ञापन

कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समित के नेतृत्व में अधिवक्तागण  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर बोलते हुए संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि निबंधन दस्तावेजों का पंजीकरण निबंधन कार्यालय कोर्ट परिसर में होता था। महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश से  अब विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शर्मा ने कहा इस आदेश का हम घोर विरोध करते है इस प्रणाली से निबंध दस्तावेजों की विधि गुणवत्ता समाप्त हो जाएगी जिससे तमाम वाद विवाद उत्पन्न होंगे इस तरह की कार्यप्रणाली आने से निबंधन कर्ताओं को अपने अधिवक्ताओं को लाने ले जाने में अधिक व्यय करना पड़ेगा,जो सस्ते और सुलभ न्याय सिद्धांत के विपरीत होने के साथ अधिवक्ता हितों के भी विपरीत है। इस योजना से रजिस्ट्री का कार्य करने वाले अधिवक्ताओं के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
हमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार धीरे-धीरे अधिवक्ताओं के कार्यों को सीमित कर रही है  एमिकस क्यूरी समाप्त कर दिए गए तहसील के काम भी छीन लिए गए और अब निबंधन पंजीकरण विभिन्न संस्थाओं को देने से अधिवक्ताओं के कार्यों पर असर पड़ेगा। जिसको अधिवक्ता समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि निबंधन कर्ताओं और अधिवक्ता हित में निबंधन की शुरू की जा रही। नई व्यवस्था को समाप्त कर चली आ रही व्यवस्था को ही यथावत रखें।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर कहा कि आपका प्रतिवेदन कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री जी को भेज दिया जाएगा। इस दौरानसंजीव कपूर, राकेश सिद्धार्थ, शिवम गंगवार, आयुष शुक्ला, इंद्रेश मिश्रा, साजिद खान, सुधीर शर्मा ,चैतन्य जायसवाल, अमर दीप वर्मा,  शाहिद जमाल ,वीर जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, उबलता हुआ स्टील लिक्विड गिरने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत; कई घायल  | 'हम NDA को सपोर्ट करेंगे', करीब 20 TMC सांसदों ने ममता को दिया 'धोखा', लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र; TMC में होगी बड़ी टूट? | खान सर को किया जाएगा गिरफ्तार, पटना SSP ने बना दी स्पेशल 5 सदस्यों की टीम; कोचिंग सेंटर भी हो सकते हैं सील | जयपुर में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे 5 धार्मिक ढांचे, सुरक्षा में 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद
Advertisement ×