पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली के दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा पूर्वी जोन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सतर्कता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा परीक्षा के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×