विवाह के बाद कपल निकला हनीमून पर, सास-ससुर-ननद-देवर भी चल दिए साथ, भड़की दुल्हन ने माँगा तलाक

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां नई नवेली दुल्हन ने पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इसका कारण दहेज, बेवफाई या कोई तीसरा व्यक्ति नहीं, बल्कि सास-ससुर हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून के लिए गए थे, लेकिन उनके साथ सास-ससुर और पूरा परिवार वहां पहुंच गया। दुल्हन ने इसे प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ बताया और पति से तलाक की अर्जी डाल दी।

पत्नी ने आरोप लगाया है कि जब शादी के बाद पति उसे हनीमून के लिए लेकर गया तो सास-ससुर, ननद और देवर भी उसके साथ वहां पहुंच गए। ये नवविवाहित जोड़े के बीच विवाद का कारण बन गया, जिसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

दुल्हन ने कहा कि हनीमून पति-पत्नी के बीच प्राइवेट पल होता है, जिसमें दोनों एक साथ कुछ वक्त अकेले बिताते हैं। लेकिन, परिवार के साथ आने से दोनों को एक साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि परिवार परामर्श केंद्र में इस मामले पर तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है। पति ने अपनी दलील में कहा है कि वो अपने पूरे परिवार को खुश करने के लिए उन्हें अपने साथ लेकर गया था, जिसमें कुछ गलत नहीं है।

अब भी दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है और मामला तलाक पर पहुंच चुका है। हालांकि, परिवार परामर्श केंद्र ने उन्हें थोड़ा और समय दिया है ताकि दोनों बातचीत करके इस मुद्दे को सुलझा लें।

आपको बता दें कि लड़की बहसूमा थाना इलाके के रामराज की रहने वाली है, जबकि लड़का दिल्ली में रहता है। दोनों की शादी एक वेबसाइट के जरिए हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, उबलता हुआ स्टील लिक्विड गिरने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत; कई घायल  | 'हम NDA को सपोर्ट करेंगे', करीब 20 TMC सांसदों ने ममता को दिया 'धोखा', लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र; TMC में होगी बड़ी टूट? | खान सर को किया जाएगा गिरफ्तार, पटना SSP ने बना दी स्पेशल 5 सदस्यों की टीम; कोचिंग सेंटर भी हो सकते हैं सील | जयपुर में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे 5 धार्मिक ढांचे, सुरक्षा में 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद
Advertisement ×