अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन ने जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ की गोष्ठी

कानपुर। अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण दौरान जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ गोष्ठी कर जनसहभागिता के माध्यम से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों से शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इसके उपरान्त मीडिया बन्धुओं से भेंट कर संवाद स्थापित किया गया तथा जनहित एवं सुरक्षा सम्बन्धी विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए सकारात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CJP प्रोटेस्ट के बीच NTA के अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, पेपर लीक को लेकर परीक्षा संचालन से जुड़े 47 अफसर बर्खास्त | विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी कड़ी सजा | मोदी सरकार के आश्वासन पर भरोसा? केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM बोले- सेहत का रखें ध्यान | व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है
Advertisement ×